मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं हो पाएगा: गहलोत

मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं हो पाएगा: गहलोत

द्र की मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले देश से कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं कर पाएगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस के इतिहास को साझा करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितनी कोशिश कर ले लेकिन कांग्रेस के डीएनए को खत्म नहीं कर पाएगी, क्योंकि देश और कांग्रेस का डीएनए एक है। गहलोत रविवार को बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।


गहलोत ने कहा कि देश में कई जगह लिंचिंग होती है। देश का और कांग्रेस का डीएनए एक है। केंद्र की मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले देश से कांग्रेस का डीएनए खत्म नहीं कर पाएगी। आज देश में राहुल गांधी निडर होकर मोदी सरकार से मुकाबला कर रहे हैं। आरएसएस और बीजेपी का शुरू से ही कांग्रेस के टॉप नेताओं को टारगेट करने का लक्ष्य रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी टारगेट किया जाता था। आज देश खतरनाक दिशा में जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं जैसे इनकम टैक्स, सीबीआई सभी दबाव में काम कर रहे हैं। चुनाव के समय केंद्रीय एजेंसियों के छापे पड़ते हैं। हमें भी ऐसे राजनीतिक संकटों का अनुभव है कि किस प्रकार से हमारे ऊपर छापे मारे गए थे। देश में आज हालात खराब है। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं पता। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में किस प्रकार के भाषण हुए हैं। धर्म संसद के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुस्लिमों के खिलाफ किस तरह से जहर उगला गया है, कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई।


आप लोग हमारी कमियां बताएं, सुधार करेंगे:

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी नहीं चल सकती है। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों में एक परंपरा है कि अधिवेशन में कोई ना कोई प्रस्ताव पारित किए जाएं। पार्टी का खुला अधिवेशन होना चाहिए जिसमें सरकार की भी आलोचना होनी चाहिए।सरकार में क्या कमियां है, इसे पार्टी के कार्यकर्ता बेहतर बता सकते हैं। हम कितनी ही योजनाएं लेकर आ जाएं लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी उन योजनाओं में नहीं होगी तो फिर जनता तक वह योजना नहीं पहुंच पाएंगे।


तीन साल बाद भी कोई एन्टीनकम्बेंसी नही:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करना हमारे जहन में है और हमारे जहन में नहीं होगा तो किसके जेहन में होगा। जयपुर में हुई राष्ट्रव्यापी कांग्रेस रैली से देश भर में राजस्थान का मान सम्मान बढ़ा है। रैली में कहीं कोई कमी नहीं रही। सब ने अपने स्तर पर रैली को सफल बनाने में योगदान दिया। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है जब शासन के तीन साल पूरे होने के बावजूद एंटीइन्कमबैंसी नहीं है। सरकार शानदार काम कर रही है।

Read More 2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान


कांग्रेस कार्यालय हमारे मंदिर:
गहलोत ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों के दफ्तर हमारे मंदिर हैं। उनमे हमारी आस्था होनी चाहिए। जिला और ब्लॉक कांग्रेस के ऑफिस आस्था का केंद्र है। जनता को लगना चाहिए कि अगर वह इनके कार्यालय आते हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

Read More लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें