जापान में नए बर्ड फ्लू का प्रकोप

फर्म के तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है

जापान में नए बर्ड फ्लू का प्रकोप

जापान में पिछले वर्ष एवियन इन्फ्लूएंजा के पहले मामले सामने आने से अब तक इस मौसम में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच एक करोड़ से अधिक मुर्गियों को मारा जा चुका है। 

टोक्यो ((एजेंसी))। जापान के चिबा प्रान्त में बर्ड फ्लू के नए प्रकोप के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने 140,000 मुर्गियों को मारने का निर्णय लिया है। स्थानीय प्रशासन ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि बर्ड फ्लू का प्रकोप सोसा शहर के एक पोल्ट्री फार्म से शुरू हुआ है। आनुवंशिक विश्लेषण से एवियन इन्फ्लूएंजा के अत्यधिक रोगजनक होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने फर्म के तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि जापान में पिछले वर्ष एवियन इन्फ्लूएंजा के पहले मामले सामने आने से अब तक इस मौसम में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच एक करोड़ से अधिक मुर्गियों को मारा जा चुका है। 

Tags: bird flu

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग