कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर फेंका ग्रेनेड

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर फेंका ग्रेनेड

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में पुलिस कर्मियों पर आंतकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। विस्फोट में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हालांकि इस हादसे की पुष्टि नहीं की है।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News