जीवन का हर क्षण राष्ट्र निर्माण में लगाएं नौजवान : शेखावत

महारानी कॉलेज छात्रासंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह

जीवन का हर क्षण राष्ट्र निर्माण में लगाएं नौजवान : शेखावत

उन्होंने कहा कि भारत जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है। अभी आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आगामी 25 साल में भारत विकसित भारत बन जाएगा।

जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए युवा अपने जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र निर्माण में लगाएं। 
शेखावत ने यह बात सोमवार को महारानी कॉलेज छात्रासंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भारत जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है। अभी आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आगामी 25 साल में भारत विकसित भारत बन जाएगा। उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया कि जिस प्रकार क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी जीतने के लिए अंतिम बॉल तक संघर्ष करता है, उसी तरह आज के युवाओं को भी भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान देना होगा। आजादी के बाद आज जिस मुकाम पर देश खड़ा है। इस पर हमें गर्व है। आज पूरे विश्व में हमें भारतीय होने में गर्व महसूस होता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के इस कालखंड में हमें इस बात का आंकलन करना चाहिए कि क्या हम स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान के साथ न्याय कर पाए। 

Post Comment

Comment List

Latest News