पोस्टर के बाद होर्डिंग में वसुन्धरा की एंट्री

गुटबाजी रोकने की मुहिम, पूनिया को भी राजी किया

पोस्टर के बाद होर्डिंग में वसुन्धरा की एंट्री

हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश कार्यसमिति में आने पर भी सभी नेताओं ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया था।

ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। भाजपा की जनाक्रोश यात्रा के रथों और फिर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के मंच पर लगे डिजिटल पोस्टर के बाद अब भाजपा ऑफिस के बाहर लगे होर्डिंग में फिर से पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे की एंट्री हो गई है। अब तक इसमें एक तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बड़े फोटो लगे थे। राजे का फोटो करीब एक-डेढ़ साल पहले हटा दिया गया था, लेकिन अब फिर से पूनिया और कटारिया के फोटो के बीच में उनका फोटो भी लगा दी गई है।
 
पहले फोटो हटाने पर हुआ था विवाद 
भाजपा ऑफिस के इस होर्डिंग में पहले राजे का पोस्टर हटाने पर बड़ा विवाद हुआ था। राजे समर्थक नेताओं ने संगठन के खिलाफ बयानबाजी की थी। तब पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने राज्यों में पार्टी के पोस्टर-होर्डिंग में अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का ही फोटो लगाने की बात बड़े नेताओं की थी। 

गुटबाजी रोकने की मुहिम, पूनिया को भी राजी किया
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व चुनावी वर्ष में प्रदेश में कोई गुटबाजी और अंदररुनी खींचतान को खत्म करने में लगा है। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश कार्यसमिति में आने पर भी सभी नेताओं ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया था। ऐसे में इसे भी गुटबाजी रोकने की मुहिम के रुप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को भी इसके लिए राजी किया गया है। वे पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। फोटो फिर से लगाई है तो अच्छी बात है। वैसे फोटो होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक-दूसरे का सभी को सम्मान करना चाहिए।
- गुलाब चंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग