जापान ने रूस के 22 व्यक्तियों, तीन कंपनियों की सम्पत्ति जब्त की

विशेष सैन्य अभियान के तहत की कार्यवाई

जापान ने रूस के 22 व्यक्तियों, तीन कंपनियों की सम्पत्ति जब्त की

जापान ने 49 रूसी संस्थाओं को वस्तुओं का निर्यात करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।  साथ ही दोहरे उपयोग वाली उन वस्तुओं के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है जो सैन्य क्षमता के विकास में योगदान दे सकते हैं।

टोक्यो। जापान ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर रखते हुए रूस के 22 व्यक्तियों और तीन कंपनियों की संपत्तियों की सम्पत्ति को  जब्त कर लिया। इस बात की जानकारी जापान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गयी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, Þसम्पत्ति जब्द करने के उपाय: उपाय (1) और (2) विदेश मंत्रालय के नोटिस (27 जनवरी को घोषित) रूसी संघ के व्यक्तियों और संस्थाओं (22 व्यक्तियों और 3 संस्थाओं) के लिए प्रभावी होंगे। जिन लोगों की सम्पत्तियां जब्त की गयी है, उनके बारे में का मानना है कि इन्होंने क्रीमिया के स्वायत्त गणराज्य और सेवस्तोपोल शहर या यूक्रेन के पूर्वी हिस्से की अस्थिरता के साथ-साथ यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में रूस की कार्रवाई में शामिल हैं। 

जिन लोगों की सम्पत्तियां जब्त की गयी हैं, उनमें रूसी बच्चों की लोकपाल मारिया लावोवा-बेलोवा, उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल मिखाइल मिङ्क्षजटसेव, उप प्रधानमंत्री एंड्री बेलौसोव, उप प्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नशेंको, न्याय मंत्री कोंस्टेंटिन चुयचेंको,  रूस के चुनाव आयोग के प्रमुख एला पैम्फिलोवा और रूस के सिविक चैंबर में सार्वजनिक निरीक्षण समन्वय केंद्र के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर माल्केविच शामिल हैं। इस सूची में ट्रकों, बसों और इंजनों के रूसी निर्माता कामाज, इरकुट विमान निर्माता, और मास्को स्थित निर्माता एवं मिसाइल अवांगार्ड के आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं।

जापान ने 49 रूसी संस्थाओं को वस्तुओं का निर्यात करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।  साथ ही दोहरे उपयोग वाली उन वस्तुओं के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है जो सैन्य क्षमता के विकास में योगदान दे सकते हैं।

Tags: Japan

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें