कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी का देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिंदी सन्देश

कांग्रेस स्थापना दिवस पर  सोनिया गांधी का देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिंदी सन्देश

कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है: सोनिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के मौेके पर  सोनिया गांधी का देश और कार्यकर्ताओं के नाम हिंदी सन्देश जारी हुआ। सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों! आज हम सब 136 साल पुरानी अपनी कांग्रेस का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है।

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेली और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दिया, तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली। आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है, लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी, जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया। एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई, वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते। आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

-इतिहास को झुठलाया जा रहा है।
-हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है।
-देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है।
-लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है।

ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती। देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी। आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी।

आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है।
इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर और आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

जय हिंद, जय कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित