भारत में रहने वाले सभी हिन्दू, सभी का डीएनए एक: होसबोले

संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन स्वयंसेवक सब काम करेंगे

भारत में रहने वाले सभी हिन्दू, सभी का डीएनए एक: होसबोले

कार्यक्रम में होसबोले ने कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी कार्य करेंगे। सभी सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर दुनियां का नेतृत्व करेगा। संघ नेता ने कहा कि देश में आज संघ समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।

ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत में रहने वाले सभी हिन्दू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिन्दू थे। उनकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है पर उन सभी का डीएनए एक है। होसबोले एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: कल, आज और कल’ विषय पर आयोजित दीनदयाल स्मृति व्याख्यान को बिड़ला सभागार में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में होसबोले ने कहा कि संघ केवल शाखा लगाएगा, लेकिन संघ के स्वयंसेवक सभी कार्य करेंगे। सभी सामूहिक प्रयास से ही भारत विश्व गुरु बनकर दुनियां का नेतृत्व करेगा। संघ नेता ने कहा कि देश में आज संघ समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। यदि कहीं विपदा आती है तो संघ के स्वयंसेवकों को ही याद किया जाता है। उन्होंने विनोद में कहा कि एक समय था कि जब संघ की एक लाइन अखबार में छपाने के लिए काफी परेशान रहा करते थे, लेकिन आज संघ के किसी अधिकारी के शहर में प्रवास कार्यक्रम की भी खबर बन जाती है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रतिस्थान अध्यक्ष डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

Tags: RSS

Post Comment

Comment List

Latest News

अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जब डगलस डीसी-4...
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण
किंग में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरूख खान!
लोकसभा चुनाव के पहले फेज में वोटिंग करने में शहरों के मतदाता रहे आगे
हाड़ौती के दो धुरंधर, कल तक जो दोस्त थे, आज सबसे बड़े धुर विरोधी