छत्तीसगढ़ में 10 लाख का गांजा बरामद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सारंगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से लगभग 10 लाख रुपए का एक क्विंटल पांच किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के सारंगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से लगभग 10 लाख रुपए का एक क्विंटल पांच किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सारंगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल ने एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। कार में एक क्विंटल पांच किलोग्राम गांजा मिला, जिसे जप्त कर लिया गया है।
वाहन चालक भारी मात्रा में कार में गांजा रखकर तस्करी कर रहा था। आरोपी ने बताया कि गांजा को ओडिशा के बरगढ़ से लाया गया है। गांजा का कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे
25 Apr 2024 13:08:43
सूत्रों ने कहा कि इराकी न्याय मंत्रालय की एक टीम ने इराकी राष्ट्रपति के अनुसमर्थन सहित सभी कानूनी प्रक्रियाओं को...
Comment List