रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार समाप्त, मरीजों ने ली राहत की सांस

रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार समाप्त, मरीजों ने ली राहत की सांस

3 दिनों तक जयपुर सहित प्रदेश भर के रेजिडेंट डॉक्टर्स 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया था।

जयपुर। नीट पीजी कॉउंसिलिंग में चल रही देरी के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में चल रहे आंदोलन को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ दिल्ली के साथ सहमति बनने के बाद राष्ट्रीय संगठन) के आह्वान पर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है। जार्ड अध्यक्ष डॉ अमित यादव ने बताया कि आज सुबह 10 बजे जीबीएम आयोजित की गई। इसमें  ये निर्णय लिया गया है कि कार्यबहिष्कार को आज (शुक्रवार) से समाप्त किया जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले लगातार 3 दिनों तक जयपुर सहित प्रदेश भर के रेजिडेंट डॉक्टर्स 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया था। इससे मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब कार्य बहिष्कार समाप्त होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।

Post Comment

Comment List

Latest News