180 की स्पीड में थी शराबियों की कार, पहले मारी डिवाईडर को टक्कर फिर पुलिसकर्मी को रौंदा

180 की स्पीड में थी शराबियों की कार, पहले मारी डिवाईडर को टक्कर फिर पुलिसकर्मी को रौंदा

नए साल के जश्न और शराब की मदहोशी ने एक परिवार के लाड़ले को छीन लिया।

जयपुर। नए साल के जश्न और शराब की मदहोशी ने एक परिवार के लाड़ले को छीन लिया। शहर में 180 से 200 की रफ्तार में कार दौड़ा रहे कुछ लड़कों ने एक पुलिसकमी की जान ले ली। कार सवार इतने ज्यादा नशे में थे कि सही तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। आज तड़के करीब चार बजे यह हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। कार सवार हरमाड़ा से होते हुए चौमू की ओर जा रहे थे। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मी को चपेट में ले लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। दरअसल हरमाड़ा थाना इलाके में थाना चेक पोस्ट के नजदीक ही बीती रात थाने और यातायात पुलिस का जाब्ता लगाया गया था। नए साल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त भी किया गया था। रात को शांति से निकल गई लेकिन तड़के करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसवाले की जान ले ली। हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि शराब के ठेके पर काम करने वाले चार लड़के कार में थे। उन्होनें अपने एक साथी को पानीपेच उतारा था। वे चैमू की ओर जा रहे थे। इस दौरान नाके पर पुलिसकर्मी भी शिफ्ट बदली की तैयारी में थे और रिलेक्स थे। इसी दौरान कार चालक ने पुलिसवालों को देखकर कार और तेज कर दी। उसने पहले तो बेरिकेड को टक्कर मारी और उसके बाद डिवाईडर से कार को ठोकते हुए पास ही खडे यातायात पुलिसकमी संजय कुमार पर का चढा दी। संजय को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार तीनों इतने ज्यादा नशे में थे कि  कार छोड़कर भाग भी नहीं सके। कुछ ही दूरी तक वे भागे इस बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको दबोच लिया और थाने ले आए। संजय के बारे में साथियों ने बताया कि वे 2008 बैच के कांस्टेबल थे। मूल रुप से झुझुनूं के बुहाना में रहने वाले संजय परिवार के साथ हरमाड़ा के टोडी मोड के नजदीक रहते थे। वे राजस्थान पुलिस की फुटबाॅल टीम के सक्रिय सदस्य भी थे। उनके पिता भी राजस्थान पुलिस में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News