कई राज्यों ने किया शिक्षण संस्थानों को बंद करने का ऐलान

कई राज्यों ने किया शिक्षण संस्थानों को बंद करने का ऐलान

स्कूल-कॉलेजों पर फिर से कोरोना की मार

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते दिन देश के विभिन्न राज्यों से संक्रमण के कुल 27,553  केस सामने आए हैं। वहीं, देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 1500 से अधिक मामले आ चुके हैं। अब तक 23 राज्यों में इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में 3 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेजों में अकादमिक गतिविधियां बंद रहेंगी। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ केवल प्रशासनिक गतिविधियां जारी रहेंगी।


हरियाणा
हरियाणा सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 12 तक बंद करने का फैसला किया है।


तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने 10 जनवरी 2022 तक पहली से 8वीं तक की कक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलेंगी।


ओडिशा
ओडिशा में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं 3 जनवरी से आगामी आदेशों तक बंद रहेगी।

Read More खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का समर्थन करेगा I.N.D.I.A. गठबंधन


महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही राज्य में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला ले सकती है। दरअसल, देश में कोरोना और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं। राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अगले 15 दिनों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर फैसला लेने की बात कही है।

Read More बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने का संदेह


दिल्ली
दिल्ली में यलो अलर्ट के कारण सभी स्कूलो को अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

Read More Jammu Kashmir में बोले पीएम मोदी- कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी 12वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News