राहुल गांधी ने गैस के रिसाव के हादसे पर व्यक्त किया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूरत में गैस के रिसाव के हादसे पर दुख व्यक्त किया है। गांधी ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूरत में गैस के रिसाव के हादसे पर दुख व्यक्त किया है। गांधी ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गांधी ने ट्वीट किया कि सूरत में हुए गैस लीक हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना। अन्य पीड़ितों के ठीक होने की कामना करता हूं। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सही जांच होनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया कि गुजरात के सूरत में जहरीली गैस रिसाव हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
अफ्रीका में बस हादसा, 45 लोगों की मौत
29 Mar 2024 16:27:13
परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा ने कहा कि मैं ममातलाकला के पास दुखद बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी...
Comment List