रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, असम दौरा रद्द

रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, असम दौरा रद्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गई हैं। इसके बाद उन्होंने अपना असम दौरा रद्द कर दिया है और होम आइसोलेट हो गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस वजह से प्रियंका ने अपनी असम यात्रा को रद्द कर दिया है और होम आइसोलेट हो गई हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी