23 जिला कलक्टर बदले, राजन विशाल को जयपुर की कमान

23 जिला कलक्टर बदले, राजन विशाल को जयपुर की कमान

बड़ा फेरबदल 52 आईएएस के तबादले अफसरों को भारी पड़ी मंत्री-विधायकों की नाराजगी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 आईएएस के तबादले कर दिए। इनमें जयपुर सहित 23 जिलों के कलक्टर बदल दिए गए। विवादों में रहे कई कलक्टरों की विदाई कर दी है। इनमें बीकानेर कलक्टर नमित मेहता, जयपुर कलक्टर अंतर सिंह नेहरा, भरतपुर कलक्टर हिमांशु गुप्ता सहित आशीष मोदी, पीयूष सामरिया नाम चर्चाओं में हैं। कोटा में कलक्टर और संभागीय आयुक्त दोनों बदल  दिए हैं। अब वहां दीपक नंदी संभागीय आयुक्त और हरिमोहन मीणा कलक्टर होंगे। जयपुर में सीएम के विशिष्ठ सचिव रहे राजन विशाल को जिला कलक्टर नियुक्त किया है। चिकित्सा, यूडीएच, शिक्षा जैसे महकमों में भी कई अफसरों को बदला है।


मंत्रियों और विधायकों से विवादों के चलते भी कई अफसरों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा तीन आईएएस को अपने पद के साथ-साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रमुख शासन सचिव वित्त आईएएस अखिल अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव डीआईपीआर, कर बोर्ड अध्यक्ष आईएएस नवीन महाजन को एमडी, राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड तथा वित्त शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल को शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेशों तक सौंपा है।

इन आईएएस को मिली जिलों की जिम्मेदारी
जिला     आईएएस
जैसलमेर    डॉ.प्रतिभा सिंह
जयपुर    राजन विशाल
झुंझुनू    लक्ष्मण सिंह कुड़ी
करौली    राजेन्द्र सिंह शेखावत
बीकानेर    भगवतीप्रसाद कलाल
उदयपुर    ताराचंद मीणा
कोटा    हरिमोहन मीणा
बारां    नरेन्द्र गुप्ता
श्रीगंगानगर    रूक्मणि रियार
चूरू    सिद्धार्थ सिहाग
जोधपुर     हिमांशु गुप्ता
पाली    नमित मेहता
अजमेर    अंशदीप
भरतपुर     आलोक रंजन
नागौर    अरविन्द कुमार पोसवाल
डूंगरपुर     शुभम चौधरी
झालावाड़    डॉ.भारती दीक्षित
सवाईमाधोपुर    सुरेश कुमार ओला
दौसा    कमर उल जमान चौधरी
सिरोही    डॉ.भंवरलाल
भीलवाड़ा    आशीष मोदी
चित्तौड़गढ़    पीयूष सामरिया
राजसमंद    नीलाभ सक्सेना

इस अफसरों का भी पद बदला

    आईएएस     नवीन पद
    टी.रविकांत    प्रमुख सचिव, उद्योग
    भवानी सिंह देथा    शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
    नारायण लाल मीणा    शासन सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग
    आशुतोष एटी पेंडणेकर    शासन सचिव, चिकित्सा
    डॉ.पृथ्वीराज    शासन सचिव, जल संसाधन विभाग, जयपुर
    अरुना राजोरिया    सीईओ, स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी, जयपुर
    डॉ.जोगाराम    शासन सचिव, डीएलबी, जयपुर
    कैलाशचंद मीणा    शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
    सुरेशचंद गुप्ता    शासन सचिव, वित्त राजस्व विभाग
    सांवरमल वर्मा    निदेशक, सिविल एविएशन, सीईओ जीएडी
    दीपक नन्दी    संभागीय आयुक्त कोटा
    जाकिर हुसैन    विशिष्ठ शासन सचिव, आयोजना विभाग
    अर्चना सिंह    एमडी, रीको
    चेतनराम देवड़ा    आयुक्त, आबकारी विभाग, उदयपुर
    राजेन्द्र किशन    एमडी, जेसीटीसीएल, जयपुर
    उज्ज्वल राठौड़    सचिव, जेडीए, जयपुर
    यूडी खान    विशिष्ठ शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
    अंतर सिंह नेहरा    आयुक्त, श्रम विभाग
    प्रकाश राजपुरोहित    मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन
    डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी    मिशन निदेशक, एनएचएम
    इन्द्रजीत सिंह    आयुक्त, निवेश संवर्धन ब्यूरो
    नेहा गिरी    चेयरमैन और एमडी, हथकरघा विकास निगम
    महेन्द्र कुमार पारख    आयुक्त, उद्योग
    हृदेश कुमार शर्मा    निदेशक, यूडीएच
    मेघराज सिंह रत्नू    आयुक्त, उद्यानिकी
    राजेन्द्र विजय    भू प्रबंध आयुक्त
    नकाते शिवप्रसाद मदन    कार्यकारी निदेशक, रीको
    डॉ.रश्मि शर्मा    राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
    डॉ.इन्द्रजीत यादव    आयुक्त जेडीए, जोधपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
चाहे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब काश्तकार हों, या शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता, किसी भी व्यक्ति को बिजली विभाग द्वारा...
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
गाजा में इजरायल की बमबारी से 212 विद्यालय प्रभावित : संरा
जब वोट गलत हाथों में जाता था तो लोग मुजफ्फरनगर आने से डरते थे: CM योगी
दोपहिया से चार गुना चौपहिया के बन रहे प्रदूषण सर्टिफिकेट