देश में कोरोना के 2.38 लाख नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के 2.38 लाख नए मामले आए सामने

देश में 24 घंटे में 2.38 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17 लाख से अधिक होने के साथ इसकी दर 4.62 फीसदी हो गयी है।

नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में 2.38 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17 लाख से अधिक होने के साथ इसकी दर 4.62 फीसदी हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में दो लाख 38 हजार 018 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 76 लाख 18 हजार 271 हो गयी है। बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,86,761 हो गयी है। 1,57,421 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 हो गयी हैं।

भारत में रिकवरी दर 94.09 पर आ गयी है। मृत्यु दर 1.29 है। दूसरी ओर रफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब तक 8891 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। महाराष्ट्र सक्रिय मामलों के अनुसार से भारत में पहले स्थान पर है। यहां सक्रिय मामले 1995 बढ़कर 2,71,097 हो गये है, जबकि 29092 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 68,29,992 हो गयी है। 24 मरीजों की मौत हो गयी तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,41,832 हो गयी है।


 

Post Comment

Comment List

Latest News