प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता- पिता, सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता- पिता, सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत

सरोगेसी के जरिए मां बनीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। हर व्यक्ति का शादी के बाद सपना होता है कि वो माता-पितान बनें। यह सपना मॉस्ट पॉपलर दंपति प्रियंका और निक का पूरा हुआ है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता- पिता बन गए हैं।  प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक जोनास ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में की थी शादी 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में शादी की थी।

सरोगेसी एक ऐसी प्रक्रिया

सरोगेसी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक महिला और कोई दूसरे कपल या सिंगल पैरेंट के बीच होता है। आसान शब्दों में कहें तो सरोगेसी का मतलब है किराये की कोख। जब कोई पति-पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रहे हैं (या देना नहीं चाहते), तो किसी अन्य महिला की कोख को किराये पर लेकर उसके जरिए बच्चे को जन्म देना सरोगेसी कहलाता है।

Read More बिहार में INDIA गठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा; आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीट पर लड़ेंगे

Post Comment

Comment List

Latest News