मुंबई में बीस मंजिला रिहायशी इमारत के 18वें मंजिल पर आग, सात लोगों की मौत, 17 झुलसे
यह हादसा सेंट्रल मुंबई के टरडियो में नाना चौक के पास कमला रिहायशी इमारत में हुआ।
मुंबई। मुंबई में एक बीस मंजिला रिहायशी इमारत के 18वें मंजिल पर आग लगने से शनिवार को सात लोगों की मृत्यु हो गई और 17 अन्य झुलस गये। यह हादसा सेंट्रल मुंबई के टरडियो में नाना चौक के पास कमला रिहायशी इमारत में हुआ। इस हादसे में 17 अन्य लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं जिन्हें भाटिया अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर है। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आग लगने की घटना सुबह 7.30 बजे हुई। इस घटना में 19 लोगों को बचाया गया। आग लगने की घटना के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
24 Apr 2024 20:07:19
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
Comment List