भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का संकल्प: भाजपा के सत्ता में आने तक माला-साफा नहीं पहनूंगा, शाम को भोजन भी नहीं करूंगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का संकल्प: भाजपा के सत्ता में आने तक माला-साफा नहीं पहनूंगा, शाम को भोजन भी नहीं करूंगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने यूपी के अलीगढ़ जिले में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार आने तक लिए अपने एक संकल्प का खुलासा किया।

 जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने यूपी के अलीगढ़ जिले में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार आने तक लिए अपने एक संकल्प का खुलासा किया। उन्होंने यहां खैर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि जब तक राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं आती है वे ना माला पहनेंगे, ना साफा और ना ही शाम का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर यह संकल्प उन्होंने काफी दिन पहले ले लिया था। कांग्रेस सरकार को 2023 में सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद ही साफा, माला पहनूंगा और शाम को भोजन भी करूंगा।

Post Comment

Comment List

Latest News