अबू बकर अब्दुल गफूर शेख यूएई में गिरफ्तार, 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का है मुख्य आरोपी

अबू बकर अब्दुल गफूर शेख यूएई में गिरफ्तार,  1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का है मुख्य आरोपी

12 मार्च, 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे।

नई दिल्ली। साल 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट  के 29 साल बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी सफलता लगी है।  भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर अब्दुल गफूर शेख को करीब तीन दशक की खोज बीन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अबू बकर 1993 के हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है और वह धमाकों का एक प्रमुख साजिशकर्ता है।  12 मार्च, 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 अलग अलग जगहों पर हुए सिलसिलेवार हमलों ने  मुंबई (तब बॉम्बे) को हिलाकर रख दिया था। यह भारत में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों से एक था। सूत्रों ने बताया कि बकर पाकिस्तान अधिकृत कशमीर (पीओके)  में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण देने, दुबई में दाऊद इब्राहिम के आवास पर विस्फोटों की साजिश रचने और योजना बनाने में शामिल था। मुंबई धमाकों को दाऊद इब्राहिम द्वारा समन्वित किया गया था। इस हमले को टाइगर मेमन और याकूब मेमन के माध्यम से अंजाम दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि कारोबार में दिलचस्पी रखने वाला बकर खाड़ी देशों से मुंबई में सोने और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की तस्करी में भी शामिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसके प्रत्यर्पित कर के  भारत लाए जाने की संभावना है, हालांकि इस संबंध में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत