पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, पिछले सप्ताह हुए थे कोरोना संक्रमित

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, पिछले सप्ताह हुए थे कोरोना संक्रमित

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को शुक्रवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से घर लौटेंगे।

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को शुक्रवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा कि वे ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से घर लौटेंगे। सचिन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों की सलाह पर मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है, ताकि पूरी सावधानी बरती जा सके। उम्मीद है कि मैं कुछ दिनों में घर आ जाऊंगा। ध्यान रखें और सभी सुरक्षित रहें।

इस पोस्ट में सचिन ने भारत की विश्व कप जीत को भी याद किया, जो 10 साल पहले इसी दिन हुई थी। तेंदुलकर भी विश्वकप विजेता टीम में शामिल थे। उन्होंने लिखा कि सभी भारतीयों और मेरे साथियों को हमारी विश्वकप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं।

27 मार्च को कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी दी थी। सचिन ने ट्वीट किया कि मैं मामूली लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और फिलहाल होम आइसोलेशन में हूं। मैंने खुद कोरोना परीक्षण कराया और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरत रहा हूं। घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो देश भर में मेरी और अन्य लोगों की मदद कर रहे हैं।
  

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी