राजीव गांधी की कंप्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया: गहलोत

राजीव गांधी की कंप्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया। गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी राजीव गांधी ने वर्षों पहले जिस कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति की सोच ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया। गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी राजीव गांधी ने वर्षों पहले जिस कम्प्यूटर एवं सूचना क्रांति का बीज बोया, आज वह वट वृक्ष बन चुका है, जिसकी जड़ों ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा किया है। वर्तमान में कोरोना महामारी से प्रभावी मुकाबले में संचार तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भी भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोंविद सिंह डोटासरा ने राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि वह मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संपूर्ण प्रदेश में कोविड सहायतार्थ सामग्री वितरण अभियान चलाएगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं आधुनिक सोच के बल पर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पायलट ने कहा कि उन्होंने कंप्यूटर एवं संचार क्रांति की नींव रख कर भारत को एक नई दिशा प्रदान की।

इस मौके चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान तथा कई कांग्रेस विधायकों एवं अन्य पार्टी के नेताओं ने राजीव गांधी को नमन किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
भाजपा इंडिया समूह के घोषणापत्र पर लोगों का समर्थन देखकर घबरा रही है, जिसमें उन्होंने 30 लाख नौकरियां, महिलाओं को...
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक 
इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत