राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच संभाला कार्यभार, कहा, 'खादी का विकास किया जाएगा'

 राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच संभाला कार्यभार, कहा, 'खादी का विकास किया जाएगा'

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित खादी बोर्ड कार्यालय पर मंत्रोच्चारण के बीच अपना कार्यभार संभाल लिया।

जयपुर। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने शनिवार को जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित खादी बोर्ड कार्यालय पर मंत्रोच्चारण के बीच अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि बोर्ड खादी के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। कोरोना के इस दौर में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसके लिए भी खादी  बोर्ड की ओर से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि उनके पिताजी पंडित नवल किशोर शर्मा खादी कमीशन में  रहे हैं,  अब उनको राजस्थान सरकार ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में अध्यक्ष बनाकर खादी के विकास की जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News