नहीं रहें संगीतकार- गायक बप्पी लहरी, मुंबई में हुआ निधन, याद रहेंगे उनके डिस्को संगीत

डिस्को संगीत किंग के निधन पर मोदी, कोविंद सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

नहीं रहें संगीतकार- गायक बप्पी लहरी, मुंबई में हुआ निधन, याद रहेंगे उनके डिस्को संगीत

संगीतकार- गायक बप्पी लहरी का मुम्बई में निधन

नई दिल्ली।  बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक ऐसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेंगे, जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा डिस्को थेक की एक नयी शैली ही विकसित कर दी। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उनका 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लहरी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि  लहरी एक महीने से अस्पताल में भती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओ से पीड़ति थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया।

बप्पी लहरी ने को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर', नमक हलाल, डांस डांस और 'शराबी' जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' के लिए गाया था।

मोदी ने बप्पी लाहिरी के निधन पर जताया शोक
बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जिंदादिल स्वभाव सभी को याद रहेगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बप्पी लाहिरी जी का संगीत सबकुछ समेटे हुए है और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। कई पीढिय़ों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।



Post Comment

Comment List

Latest News