भारत ने रूस से की युद्ध की तीव्रता कम करने की अपील

बैठक में तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया

भारत ने रूस से की युद्ध की तीव्रता कम करने की अपील

यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस के विशेष सैन्य कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन से तत्काल युद्ध की तीव्रता को कम करने की अपील की है।

नई दिल्ली। यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस के विशेष सैन्य कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन से तत्काल युद्ध की तीव्रता को कम करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए रूस और यूक्रेन में हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया गया, तो क्षेत्र की शांति और सुरक्षा नष्ट हो सकती है। सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया था और स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए निरंतर और केंद्रित कूटनीति पर बल दिया था। तिरुमूर्ति ने कहा कि तनाव को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून और संबंधित पक्षों द्वारा किए गए समझौतों के अनुसार विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों सहित 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों सहित यूक्रेन के विभिन्न भागों में स्थित है। भारत आवश्यकतानुसार भारतीय छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा कि समाधान निरंतर बातचीत से ही संभव है। सभी के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल देते है। यूएनएससी की दूसरी आपात बैठक तब हुई, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू करेगा। संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली चेतावनी के जवाब में की गई है।


 

Post Comment

Comment List

Latest News