रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को कम करने में सहायता नहीं करेगा चीन : अमेरिका

उपायों का समर्थन करेगा

रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को कम करने में सहायता नहीं करेगा चीन : अमेरिका

चीन पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने में सहायता नहीं करेगा और प्रतिबंधात्मक उपायों का समर्थन करेगा।

वाशिंगटन। चीन पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने में सहायता नहीं करेगा और प्रतिबंधात्मक उपायों का समर्थन करेगा। अमेरिका प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि इतना तो है कि चीन रूस के साथ में आगे नहीं आयेगा। चीन ने उन कुछ बैंकों पर इसलिए प्रतिबंध लगाया है, जिन्होंने रूस से ऊर्जा की खरीद को सुविधाजनक बनाने के लिए वित्त प्रदान किया था। चीन अब अमेरिका के लगाए प्रतिबंधों का सम्मान करने लगा है।

ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और अमेरिका ने यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की बात पर सहमती व्यक्त की है।

Post Comment

Comment List

Latest News