आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे।

वृष - विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपके संबंधों का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। जो भविष्य में आपके लिए समसरूा उत्पन्न करेगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।


मिथुन - प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।आर्थिक लाभ होगा।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे।


कर्क - मित्रों से सावधान रहें।आपके द्वारा किये गए कार्य का श्रेय लेने के लिए आपके मित्र आगे आऐंगे, जिससे आपको लोगों के सामने नीचा देखना पड सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा।  मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे।


सिंह - अकारण मानसिक तनाव रहेगा। चिंता, जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं।अडचनें दूर होंगी


कन्या - जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे। किन्तु किसी अनावश्यक अडचन के कारण घुमने का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। कलह का वातावरण बनेगा। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें।


तुला - भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा।भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। राजनीति से जुडे लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।


वृश्चिक - व्यापार में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढेगी। रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा।


धनु - शिक्षा को लेकर किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे। वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे।


मकर - पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। रिश्तों की कडवाहट दूर होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी।


कुंभ - भ्रम की स्थिति रहेगी।मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे, लेकिन पुराने संबंधों को भी संजोकर रखें, भविष्य में पुराने संबंध ही काम आऐंगे। राजनीति में सावधान रहें,मानहानि संभव है।


मीन - संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी कांग्रेस नेताओं के है अजीब हालात, चुनाव से दूरी
राजनीतिक प्रेक्षकों को वर्तमान राजनीतिक हालातों में भी राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट गुट के बीच खींचतान नजर आती...
कश्मीर में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत
सीरियाई में मिसाइलों को रोकने के कारण विस्फोट
Kota-Bundi Seat : कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल और धारीवाल के बीच तकरार, धारीवाल बोले- अब आपको सेक्युलर बनना पड़ेगा
तेजस एमके-1ए ने भरी सफल उड़ान 
220KV जीएसएस में तकनीकी खामी, शहर में हुआ ब्लैक आउट
कबीर खान की वेबसीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरूख खान ने फ्री में किया था काम