भरतपुर: डॉक्टर दंपती हत्याकांड का सह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

भरतपुर: डॉक्टर दंपती हत्याकांड का सह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

भरतपुर में डॉक्टर दंपती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सह आरोपी महेश गुर्जर को पुलिस ने करौली से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महेश करौली के मासलपुर थाना क्षेत्र के भिरैठा में छुपा हुआ था। पुलिस उसे भरतपुर लेकर आई हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अनुज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

भरतपुर। भरतपुर में डॉक्टर दंपती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सह आरोपी महेश गुर्जर को पुलिस ने करौली से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महेश करौली के मासलपुर थाना क्षेत्र के भिरैठा में छुपा हुआ था। पुलिस उसे भरतपुर लेकर आई हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अनुज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस दावा कर रही है कि अनुज को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए आरोपियों के रिश्तेदारों पर लगातार दबाब बना रही है।

उल्लेखनीय है कि भरतपुर शहर में गत शुक्रवार को कार से जा रहे डॉक्टर सुदीप गुप्ता एवं उनकी पत्नी सीमा गुप्ता की सड़क के बीच मुख्य आरोपी अनुज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि सह आरोपी महेश मोटरसाइकिल चलाकर उसका सहयोग किया। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाशी में भरतपुर और धौलपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड को 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News