फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी को एसआईटी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

ठाकुर ने यह जानकारी विधानसभा में दी

फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी को एसआईटी ने मुंबई से किया गिरफ्तार

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी रोहित सूरी को स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिमला। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी रोहित सूरी को स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस की एसआईटी ने सूरी को मुम्बई से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद से ही एसआईटी सूरी की तलाश कर रही थी। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। छह महिलाओं की मौत हो गई थी और 20 के करीब लोग गम्भीर झुलस गए थे। इनमें से कुछ को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल और कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। गम्भीर रूप से झुलसे सात और लोगों की पीजीआई में मौत हो गई है, जबकि एक अन्य कामगार की हालत नाजुक बनी हुई है।       

सूरी नंगल (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी सूरी के व्यवसाय साझीदार निखिल सोनी को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है। सूरी ने बाथू में ङ्क्षसगल ङ्क्षवडो क्लियरेंस के माध्यम से यह फैक्टरी स्थापित की थी लेकिन किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। इस उद्योग के स्थान पर पहले रेडीमेड कपड़ों का कार्य होता था। सूरी ने इसे खरीद कर इस स्थान पर जय गुरुजी नाम से पटाखा उद्योग स्थापित कर दिया। इस उद्योग का बकायदा जीएसटी नंबर लेकर सेल परचेज भी की गई और कारोबार बढऩे पर एक अन्य उद्योग से जमीन लेकर वहां पर एक अन्य उद्योग पटाखा बनाने का लगा दिया, जिसमे ये भीषण अग्निकांड हुआ।







Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी