यूक्रेन में भारतीय छात्रों को निकालने के लिए कॉरीडोर बनाने की दिशा में काम कर रहा है रूस
सभी कुछ करेगा
रूस पूर्वी यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए मानवीय कॉरीडोर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। भारत में रूस के नये राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन में रूसी आर्मी नागरिकों एवं नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बना रहीं है।
नई दिल्ली। रूस पूर्वी यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए मानवीय कॉरीडोर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। भारत में रूस के नये राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि यूक्रेन में रूसी आर्मी नागरिकों एवं नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बना रहीं है। उन्होंने कहा कि रूस भारतीयों की सुरक्षा और उनकी निकासी को सुनिश्चित करने के लिए सभी कुछ करेगा। खारकीव एवं आसपास के इलाकों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा एवं उनको निकालने के लिए रूस भारत के संपर्क में है और इसके लिए एक मानवीय कॉरीडोर बनाने के लिए काम कर रहा है जिससे भारतीयों को सुरक्षित रूस की सीमा में निकाल लाया जाये। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह कॉरीडोर खुलेगा।
अलीपोव ने देश की ओर से भारत का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक संतुलित रुख अख्तियार किया और रूस सरकार के विरुद्ध प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भारत के रणनीतिक साझीदार हैं और भारत के एक संतुलित रूख के लिए बहुत आभारी हैं। भारत मामले की गहराई और कारणों को समझता है और पूरी स्थिति को उसकी जटिलताओं के साथ देखता है।
Comment List