अवैध संबंधों के शक में महिला-पुरुष को बांधकर पीटा, एक गिरफ्तार

जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझौर कर रख दिया।

अवैध संबंधों के शक में महिला-पुरुष को बांधकर पीटा, एक गिरफ्तार

मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य सात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझौर कर रख दिया। बुधवार को अवैध संबंधों के शक में मकान के बरामदे में महिला-पुरुष को बांधकर कुछ लोगों ने लकड़ियों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इस दौरान पुरुष मारपीट से बुरी तरह से कराह रहा था, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वे लगातार उनको पीटते रहे। घटना को लेकर वीडियो वायरल हुआ। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य सात आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


वीडियो में कुछ लोग महिला व पुरुष को रस्सी से बांधकर लकड़ियों से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई में घायल दोनों को गुजरात के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर पुरुष के परिजनों ने थाने में आठ जनों के खिलाफ नामजद मामला भी दर्ज कराया। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह का कहना है कि यह घटना दोपहर बाद घटित हुई। इस मामले में रिपोर्ट मिली है। इसके बाद महिला के पति कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों में महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं।
बता दें, करीब दो साल पहले सुखेर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, वहां भी महिला-पुरुष को बांधकर जमकर पीटा गया था। हालांकि मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
आय से अधिक व्यय के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनचाही बाधाएं आएंगी।
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट अटका, पैसों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहा काम
भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास
विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका
रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव