उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 53.31 फीसदी लोगों ने किया मतदान

58.66 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 53.31 फीसदी लोगों ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान निर्धारित समय पर संपन्न हो गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान निर्धारित समय पर संपन्न हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम पांच बजे तक अम्बेडकरनगर में सबसे अधिक 58.66 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे, जबकि बलरामपुर में सबसे कम 48.53 फीसदी मतदान हुआ था। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 49.77 फीसदी, बस्ती में 54.24 फीसदी,संतकबीरनगर में 51.21 फीसदी, महाराजगंज में 57.38 फीसदी,कुशीनगर में 55 फीसदी,देवरिया में 51.50 फीसदी और बलिया में 51.81 फीसदी मतदान हुआ था। प्रयागराज की हंडिया सीट की एक पोङ्क्षलग बूथ नम्बर 311 में हुये पुनर्मतदान में 59.55 फीसदी वोट डाले गये। पांचवे चरण में हण्डिया सीट के इस बूथ पर विधिक कारणों से मतदान दोबारा कराया गया है।

छठे चरण में 57 विधान सभा क्षेत्रों में 66 महिला प्रत्याशियों समेत 676 प्रत्याशियों की कीमत ईवीएम में कैद हो गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। छठे चरण में शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी,सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी,लालजी वर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, बसपा से सपा में आए राम अचल, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, चौहान, राम स्वरूप शुक्ला और विनय शंकर तिवारी की किस्मत भी दांव पर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी