प्रदेश के बजट पर अशोक गहलोत ने दिया जवाब

गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की सड़कें बनेंगी

प्रदेश के बजट पर अशोक गहलोत ने दिया जवाब

प्रदेश के बजट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहस पर जवाब दिया। विपक्ष के कर्ज लेने के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि कोई राज्य सरकार केंद्र की अनुमति के बिना कर्ज नहीं ले सकती है।

जयपुर। प्रदेश के बजट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहस पर जवाब दिया। विपक्ष के कर्ज लेने के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि कोई राज्य सरकार केंद्र की अनुमति के बिना कर्ज नहीं ले सकती है। गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की सड़कें बनेंगी। इसके अलावा मरम्मत के लिए अलग से पैसा देंगे। बजट में 500 घोषणाओं की है। इनमें से 60 घोषणाओं की स्वीकृतियां कर दी है। गहलोत ने घोषणा की है कि कई गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलेंगे। कुछ उपस्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करेंगे। ई-व्हीकल पर 31 मार्च तक छूट बढ़ाई है। बूंदी के बेगूं में नया उप परिवहन कार्यालय खोलेंगे। सहरिया, कथोड़ी जनजातियों को रोजगार देंगे। जोधपुर में इंडस्ट्रियल एरिया बनाएंगे।

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को पैसा समय पर नहीं मिल रहा है। राजस्थान को जितना मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार इस बार 19 हजार करोड़ रुपए कम दे रही है। सरकार एक बार भी ओवर ड्राफ्ट में नहीं गई है। राजेंद्र राठौड़ उपनेता है। उन्होंने कहा कि सरकार ओडी में चली गई। ऐसा नहीं है। सरकार एक बार भी ओवर ड्राफ्ट में नहीं गई है। गहलोत ने कहा कि ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए बीजेपी के नेता सहयोग करे। इसके लिए बजट में 9 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। काम शुरू नहीं किया गया, तो परियोजना की लागत 40 हजार करोड़ से अधिक हो जाएगी।


Post Comment

Comment List

Latest News

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी और विद्या बालन...
लोकसभा चुनावों में पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर बरतनी होगी सतर्कता : पंत
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- हम न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते
एसबीआई ग्रीन मैराथन में दौड़े 3000 से अधिक प्रतिभागी
उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
चीन ने की पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की निंदा
मुख्य सचिव दूसरी बार पहुंचे परिवहन मुख्यालय