रूसी मीडिया और यूक्रेन के विपक्षी नेता का दावा, पोलैंड भागे राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन ने जारी किया बयान: जेलेंस्की राजधानी कीव में ही

रूसी मीडिया और यूक्रेन के विपक्षी नेता का दावा, पोलैंड भागे राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है।

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया।


चेनीर्हीव में रूस हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। यह दावा रूसी मीडिया की तरफ से किया गया है। यह इसलिए अहम है क्योंकि महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि जेलेंस्की ने इसके जवाब में कहा था कि वो किसी भी कीमत पर अपने देश के लोगों को नहीं छोड़ेंगे।

यूक्रेन में अब तक 331 नागरिकों की हुई मौत
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 331 नागरिकों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। इसने कहा है कि 675 लोग अब तक घायल हुए हैं। एक दिन पहले की रिपोर्ट में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या 249 थी। कुल मारे गए 331 लोगों में 19 बच्चे थे।

यूक्रेन: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग
 यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी हमले में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई। उन्होंने ट््वीट किया, रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर इसे रोका नहीं गया, तो यह चर्नोबिल से 10 गुना बड़ा होगा। रूसियों को तुरंत आग को बंद करना चाहिए, अग्निशामकों को अनुमति देना चाहिए। एनरगोडार दिमित्रो ओरलोव के मेयर ने भी आग लगने की पुष्टि की।

फंसे भारतीयों की मदद जारी रखें सरकार: कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध संकट में फंसे भारतीय नागरिकों की चिंताओं पर विचार करें तथा उनके परिवारों के लिए एक आॅनलाइन हेल्पलाइन सेवा जारी रखें। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। सरकार फंसे हुए लोगों की मदद जारी रखें।

रूस-यूक्रेन संघर्ष: अब तक 20 हजार भारतीय स्वदेश लौटे
दो हजार अभी भी फंसे होने की संभावना
नई दिल्ली। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों में अभी तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला गया है। जबकि अभी भी करीब दो हजार भारतीयों के वहां फंसे होने की संभावना है।विदेश मंत्रालय ने फिर से आश्वस्त किया गया कि संघर्षरत क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसमें यूक्रेन से सटे सीमावर्ती देशों की सीमाओं तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों का भी इंतजाम किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारतीय वायुसेना लगातार इस काम में जुटी हुई है। शनिवार को 16 उड़ानों से लोगों को लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद करीब 19 हजार 700 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लेकिन कुछ लोग इससे रह गए। पूर्वी यूक्रेन विशेष रूप से खारकीव और पिसोचिन पर सबसे ज्यादा सरकार का ध्यान है। हम वहां कुछ बसें लाने में सफल रहे हैं। पांच बसें पहले से चल रही हैं। पिसोचिन में अब भी करीब एक हजार भारतीय फंसे हुए हैं। जबकि सूमी में 700 से ज्यादा फंसे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विशेष ट्रेनों के लिए यूक्रेन के अधिकारियों से अनुरोध किया था।

केन्द्र देगा हरजोत सिंह के इलाज का खर्च
कीव में गोलियों का शिकार होकर घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह को लेकर बागची ने कहा कि भारत सरकार कीव में हरजोत सिंह के चिकित्सा खर्च का वहन करेगी। हम उनकी चिकिस्कीय स्थिति के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन विवाद के क्षेत्र में होने के चलते इस काम में दिक्कत हो रही है।



Post Comment

Comment List

Latest News