ट्विटर ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति का धमकी भरा ट्वीट किया डिलीट, बताया कंपनी के कानून का उल्लंघन

ट्विटर ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति का धमकी भरा ट्वीट किया डिलीट, बताया कंपनी के कानून का उल्लंघन

ट्विटर ने कंपनी के कानून का उल्लंघन का हवाला देकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के उस ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की स्थिति का उल्लेख किया था। बुहारी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज दुर्व्यवहार करने वालों में से कई लोग नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और मौतों के बारे में जानने के लिए बहुत छोटे हैं।

अबुजा। ट्विटर ने कंपनी के कानून का उल्लंघन का हवाला देकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के उस ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने धमकी भरे लहजे में देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की स्थिति का उल्लेख किया था। बुहारी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज दुर्व्यवहार करने वालों में से कई लोग नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और मौतों के बारे में जानने के लिए बहुत छोटे हैं। हममें से जिन लोगों 30 महीने तक युद्ध के दौरान मैदानों में गुजारे हैं, वे उनके साथ उसी भाषा में व्यवहार करेंगे, जो वे समझते हैं।

बुहारी का यह ट्वीट देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में आगजनी और हमलों की प्रतिक्रिया प्रतीत होता है, जिसके लिए अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बुहारी ने डिलीट किए गए ट्वीट में 1967-1970 के दौरान के नाइजीरियाई गृहयुद्ध का उल्लेख किया था, जिस दौरान देश के सैनिकों ने स्व-घोषित गणराज्य बियाफ्रा को हराया था, जिसने नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर रखा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी