आज का 'राशिफल'

स्तुएं संभाल कर रखें।

आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है राशिफल

मेष राशि (21 मार्च से 20 अप्रैल) आशा अनुकूल कार्य होंगे। प्रसन्नता पूर्वक समय व्यतीत होगा। नए रिश्ते बनाने में सफल होंगे। परिवार में सगाई संबंध की बातचीत हो सकती है। राज्य पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। वस्तुएं संभाल कर रखें।

वृष राशि (21 अप्रैल से 20 मई) प्रतियोगिता में सफलता हाथ लगेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। निरर्थक वार्तालाप से बचें, गलतफहमी पैदा करा सकता है। निवेश के प्रयास सफल होंगे। आयात-निर्यात करने वाले व्यापारी वर्ग के कार्य बाधित हो सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने में परेशानी होगी।

मिथुन राशि (21 मई  से 20 जून) धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। पूर्व में लिया गया ऋण चुकता हो सकता है। मित्रों से कहासुनी हो सकती है। संयमित वार्तालाप करें। अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य में परेशानी उत्पन्न हो सकती है, ध्यान रखें। परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। तनाव का माहौल रह सकता है।

कर्क राशि  (21 जून से 20 जुलाई) वाक्चातुर्य से बिगड़ती बात बना लेंगे। उच्चाधिकारियों से व्यवहार बनाकर चलें। कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने व्यवहार में अधिक खुलापन रखना परेशानी दे सकता है।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह राशि (21 जुलाई से 20 अगस्त) सोच-समझकर निवेश करें। सारी पूंजी एक ही जगह निवेशित न रखें। जमीन-जायदाद का सौदा हो सकता है। उम्मीद के अनुसार लाभ प्राप्ति होगी। लम्बे समय से परिवार में चल रहा विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से समाप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मसले हल हो सकते हैं।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

कन्या राशि (21 अगस्त से 20 सितम्बर) युवा वर्ग अपनी प्रतिभा से नई पहचान बनाने में कामयाब होगा। धन के स्रोत बनने में रूकावटें आएंगी। कार्यस्थल पर विवाद व परेशानी उत्पन्न हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग नए सौदे में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर आगे बढ़ें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला राशि (21 सितम्बर से 20 अक्टूबर) रोजमर्रा के कार्य बाधित हो सकते हैं। सत्संग व आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। नई योजनाओं को लागू करना हितकर होगा। कारोबारी विस्तार की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (21 अक्टूबर 20 नवम्बर) उल्लासित महसूस करेंगे। नए सुख-साधन खरीद सकते हैं। महिला वर्ग के लिए यह सप्ताह आशानुकूल रह सकता है। सन्तान से सुख प्राप्त होगा। यात्रा करने की संभावनाएं हैं। कारोबारी यात्रा है तो अभी टालने की कोशिश करें, सफल होने की संभावना कम है। धन अपव्यय परेशान कर सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना उचित होगा।

धनु राशि ( 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर) सप्ताह के शुरू में कार्य बनते नजर आएंगे, लेकिन सप्ताहांत में निराशा हाथ लग सकती है। मित्र मण्डली का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। किसी गणमान्य व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गुरु की प्राप्ति की चेष्ठा कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याएं हल हो सकती हैं।

 मकर राशि  (21 दिसम्बर से 20 जनवरी) नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उत्साह होगा। वाहन ध्यान पूर्वक चलाएं। खराब वाहन न चलाएं। परिवार में उत्सव अथवा सगाई-संबंध तय हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि (21 जनवरी से 20 फरवरी) अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है, ध्यान रखें। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। कसरत-योग इत्यादि नियमित करना उचित होगा। नए रिश्ते अथवा मित्र बन सकते हैं। यदि कारोबारी हैं तो नए साझेदार का साथ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (21 फरवरी से 20 मार्च) हाल ही में प्रारम्भ किए गए कार्यो से निराशा हाथ लगेगी। जिस उत्साह से प्रारम्भ किए थे, उसके अनुसार नतीजे प्राप्त नहीं होने से हतोउत्साहित रहेंगे। इन कार्यों पर अधिक धन का निवेश न करें, आशानीत लाभ प्राप्त नहीं होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
प्रदेश में बिना गाड़ी लाए प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इनकी जांच को लेकर अब परिवहन विभाग जल्द...
अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए 
आज का 'राशिफल'
देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत
हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला
ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि