देश में मनाया जाना चाहिए नदी महोत्सव : मोदी

नदी का महत्व देश के हर नागरिक को समझ आयेगा

देश में मनाया जाना चाहिए नदी महोत्सव : मोदी

लोगों को जल एवं नदियों का महत्व समझाने के लिए देश के विभिन्न भागों में नदी महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में मूला मुथा नदी के पुनरुद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि नदियों का महत्व रहा है और नदियां जीवन का आधार रही है।

नई दिल्ली। लोगों को जल एवं नदियों का महत्व समझाने के लिए देश के विभिन्न भागों में नदी महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में मूला मुथा नदी के पुनरुद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि नदियों का महत्व रहा है और नदियां जीवन का आधार रही है। लोगों को नदियों का महत्व समझाने के लिए हर शहर में नदी महोत्सव मनाया जाना चाहिए। इससे लोगों में नई ऊर्जा का भी उत्सव उत्सर्जन होगा और नदी का महत्व भारत के हर नागरिक को समझ आयेगा।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर शहर के नालों की सफाई के लिए सीवरेज पर विशेष ध्यान दे रही है और हर शहर में नदी की सफाई के उद्देश्य से पर्याप्त मात्रा में इन संयंत्रों को स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुना की मूला मुथू नदी के 44 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए यह योजना बनाई गई है और इस पर 4727 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना पर 1100 सौ करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News