मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर दी सौगात, 146 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर दी सौगात, 146 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जोधपुर को तीन योजनाओं और 146 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात दी। इसमें 9.62 करोड़ से सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जोधपुर को तीन योजनाओं और 146 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात दी। इसमें 9.62 करोड़ से सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि 1980 में जोधपुर में दो ट्रेन चलती थी, आज पता नहीं कितनी ट्रेन चलती है। पहले पानी की समस्या थी, जिसका समाधान हुआ। गत डेढ़ साल से मैं जोधपुर नहीं जा पाया हूं।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने  कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास से जोधपुर शहर का महानगर के रूप में विकास हुआ है। जोधपुर की जनता इसके लिए आपकी आभारी रहेगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि जब भी गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है, प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने का प्रयास हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्य की पूरे देश में सराहना होती है। जोधपुर को वर्ड क्लास सिटी बनाने का सपना साकार होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी