यूपी में सपा से गठबंधन पर बोली प्रियंका, सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर जयपुर पहुंचीं।

यूपी में सपा से गठबंधन पर बोली प्रियंका, सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर

ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी की अगुवाई की।

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी की अगुवाई की। गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों ने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। वह जयपुर के एक होटल में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी जयपुर पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट पर प्रियंका गांधी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से सीधे होटल राजविलास के लिए रवाना हुईं। प्रियंका गांधी होटल के अंदर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वह जयपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगी तथा 8 मार्च को सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी।


जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रियंका ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कहा कि जनता पर पूरा भरोसा है कि वह सही निर्णय लेगी। सभी राज्यों में कांग्रेस को पूरी उम्मीद है। जनता सोच समझकर वोट करेगी। सपा से गठबंधन पर प्रियंका गांधी बोलीं कि सब भविष्य की परिस्थितियों पर निर्भर होगा। जयपुर में अन्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप भविष्य का सवाल कर रहे हैं। देखेंगे भविष्य में स्थिति क्या होगी। बाकी जो परिस्थियां बनेगी उसी के हिसाब से काम होगा लेकिन आने वाले परिणामों पर सब कुछ निर्भर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि