महिला दिवस विशेष: महिलाएं किसी खेल में नही है पीछे

क्रिकेट की बात करें या हॉकी की। महिलाएं किसी खेल में पीछे नहीं हैं।

महिला दिवस विशेष: महिलाएं किसी खेल में नही है पीछे

केट की बात करें या हॉकी की। महिलाएं किसी खेल में पीछे नहीं हैं। जयपुर में कई ऐसी महिलाएं है, जो शूटिंग में रूचि रखती हैं। इनमें अनुष्का सिंह भाटी, रूद्राक्षी खंगारौत, वामाक्षी खंगारौत, कार्तिकी सिंह शक्तावत और हर्षिता चन्द्रावत के नाम शामिल हैं।

जयपुर। क्रिकेट की बात करें या हॉकी की। महिलाएं किसी खेल में पीछे नहीं हैं। जयपुर में कई ऐसी महिलाएं है, जो शूटिंग में रूचि रखती हैं। इनमें अनुष्का सिंह भाटी, रूद्राक्षी खंगारौत, वामाक्षी खंगारौत, कार्तिकी सिंह शक्तावत और हर्षिता चन्द्रावत के नाम शामिल हैं।

अनुष्का सिंह भाटी
 पिछले पांच साल से शूटिंग की प्रेक्टिस कर रही हैं। इससे पहले हैंड बॉल की खिलाड़ी रह चुकी है, लेकिन एयरगन देखकर शूटिंग की ओर रुझान बढ़ा। अनुष्का नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है। वे क्ले पिजन ट्रेप लेवल खेल रही हैं।

 रुद्राक्षी खंगारौत
पिछले तीन साल से शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस कर रही हैं। एक बार शूटिंग रेंज देखने आई थी, तब से इस खेल के प्रति रूझान बढ़ा। इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की इच्छा है। अभी वे क्ले पिजन ट्रेप लेवल में अभ्यास कर रही हैं।

वामाक्षी खंगारौत
पिछले 6 सालों से शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही है। वे बताती है कि मन में कुछ अलग करने की इच्छा थी, ऐसे में इस खेल की ओर रूझान बढ़ा। आगे ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल जीतने की इच्छा है।

Read More लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल

हर्षिता चन्द्रावत
पिछले 5 साल से शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही हैं। स्पोर्ट्स में रुझान ज्यादा था। इसलिए शूटिंग रेंज में आकर इस खेल में हाथ आजमाने की मन किया। पिताजी भी यहां आकर प्रैक्टिस किया करते थे। ऐसे में इसी खेल को चुना। स्टेट में गोल्ड, सिल्वर और नेशनल में ब्रॉन्ज, गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

Read More मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट

कार्तिकी सिंह शक्तावत
पिछले 6 साल से शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं। मेयो अजमेर में प्राइमरी एजुकेशन हुई। इस दौरान 10 मीटर एयर राइफल रेंज प्रतियोगिता हुई थी। वहां से इस खेल को आगे रखने का सफर शुरू हुआ। इटली, फिनलैंड, इजिप्ट एवं दिल्ली में भी वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।

Read More जघन्य अपराधों को फाइलों में किया बंद

Post Comment

Comment List

Latest News