आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन उत्तम रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं।

मेष : दिन उत्तम रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं।

वृष : विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से प्रेम बढेगा। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार, मित्र व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थों से लाभ होगा।

मिथुन : मिलाजुला रहेगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में उतार चढाव का दौर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण करें।

कर्क : काम के दबाव के कारण मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग का सानिध्य रहेगा। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। काम को लेकर उत्साही रहेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क छवि को सुदृढ बनाएगा। कार्य को लेकर सोच समझ व तत्परता व्यापार में लाभ दिलाएगी। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। व्यय कम आय अधिक होने से मन प्रसन्न होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : उत्साह से भरा रहेगा। नई उर्जा के साथ दिन की शुरूआत करेंगें। अपने व पराये दोनों ही लोगों से लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में आ रही अडचनें दूर होंगी, लंबे समय से अटके मामले सुलझने की आशा है। शत्रु परास्त होंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला 3 आय को लेकर परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रहेंगे। परिवार के साथ मतभेद होने से मध्यान पश्चात मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, किन्तु निवेश नहीं कर पाऐंगे। काम के प्रति समर्पित रहेंगे।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। युवा व विद्यार्थी वर्ग करियर को लेकर सजग होंगे। नए व्यापार में निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। अधिक मानसिक श्रम ना करें अन्यथा मानसिक तनाव जीवनशैली को प्रभावित कर सकता है।आकस्मिक विवाद से बचें।

धनु : व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य व्यस्त रखेंगें।विलासिता पूर्ण जीवन व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में हानिकारक हो सकता है,सावधान रहें।अनावश्यक खर्च से बचेंआय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है।सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा।  

मकर : परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों व पडोसी से लाभ मिल सकता है।सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : भविष्य की सोच मानसिक रूप से थकान भरी रहेगी। व्यापार में आर्थिक तंगी दूर होगी। कार्य का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। जीवनसाथी को समय दें।

मीन : उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को उजार्वान महसूस करेंगे। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग