महिलाओं पर अत्याचार नहीं है सहन : गहलोत

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए निर्भया टीम से ट्रेनिंग लेनी चाहिए

महिलाओं पर अत्याचार नहीं है सहन : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं है। महिलाओं एवं किशोरियों को रक्षा के लिए आत्मरक्षा के लिए निर्भया टीम से कराटे की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं है। महिलाओं एवं किशोरियों को रक्षा के लिए आत्मरक्षा के लिए निर्भया टीम से कराटे की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। उन्होंने निर्भया टीम की एसीपी सुनीता मीणा की प्रशंसा भी की। गहलोत ने कहा कि इस बार पहली बार महिला दिवस चार दिन मनाया गया। महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। दूसरे प्रसव पर 6000 रुपया देने वाला राजस्थान पहला राज्य है। राजस्थान में 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। निशुल्क दवा स्कीम से बच्चियों को नया जीवन मिला, ऐसा मुझे गावों में लोगो ने बताया। मुझे बताया कि पहले गावों में बीमार होने पर लड़को को अस्पताल ले जाते थे लेकिन लड़कियों को बीमार होने पर कहा जाता था कि स्वयं ठीक हो जाएगी और उन पर बीमारी में भी खर्चा नहीं करते थे हमने फ्री दवा और इलाज की व्यवस्था कर दी है।

गहलोत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता की ओर से चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को चौथे और अन्तिम दिन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय  समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में  विभाग की मंत्री ममता भूपेश, मंत्री गोविंद मेघवाल,समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा, महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित अनेक अधिकारी, संस्थाएं एवं महिला एवं किशोरियां मौजूद है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय समारोह के साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया । साथ ही महिला सशक्तीरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वालें व्यक्तियों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले
बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज
धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार