हैदराबाद की होटल में लडक़ी व उसके दोस्तों की कारस्तानी: कृषक को हनीट्रैप में फांसा, पांच लाख की डिमांड

वीडियो वायरल की धमकियां, दो लाख दे चुका, पीडि़त पहुंचा थाने

हैदराबाद की होटल में लडक़ी व उसके दोस्तों की कारस्तानी: कृषक को हनीट्रैप में फांसा, पांच लाख की डिमांड

खेताबाड़ी करने वाले एक कृषक का अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है। जिसके चलते वह पीहर में है। इधर कृषक की पहचान पुरानी कचहरी में चाय का ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति से हो गई। उसने शादी का झांसा दिलवाने साथ हनी टे्रप में फंसवा दिया। अब लडक़ी और तीन पुरूष बनाए वीडियो से ब्लैकमेल कर पांच लाख की डिमांड कर रहे है।

जोधपुर। खेताबाड़ी करने वाले एक कृषक का अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है। जिसके चलते वह पीहर में है। इधर कृषक की पहचान पुरानी कचहरी में चाय का ढाबा चलाने वाले एक व्यक्ति से हो गई। उसने शादी का झांसा दिलवाने  साथ हनी टे्रप में फंसवा दिया। अब लडक़ी और तीन पुरूष बनाए वीडियो से ब्लैकमेल कर पांच लाख की डिमांड कर रहे है। अन्यथा वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त ने आखिरकार सोमचार को उदयमंदिर पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अब इसमें तफ्तीश आरंभ की है।


उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स खेतीबाड़ी करता है। उसका अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है जिसके चलते वह पीहर में बैठी है। उसका कोर्ट कचहरी आना जाना बना हुआ है। ऐसे में गत 4 फरवरी को वह कचहरी में एक चाय के ढाबे पर बैठा था। तब उसे चलाने वाले लक्ष्मणदान से जान पहचान हो गई। लक्ष्मणदान ने शादी का झांसा दिलाया और कहा कि वह पार्टी को जानता है और मिलवा देगा। इस पर खेतीबाड़ी करने वाले कृषक उसके झांसे में आ गया। तब एक लडक़ी से मिलवाया गया। 4 फरवरी के बाद इस लडक़ी का कृषक घर आना जाना शुरू हो गया। तब कृषक लडक़ी पर रूपए लुटाने लगा। कभी दस हजार तो कभी बीस हजार दे देता था। कुछ दिनों बाद लडक़ी एक मित्र केसाराम से मिलवाया गया। तब केसाराम ने कहा कि वे हैदराबाद चलते है जहां पर जहां पर बिजनैस की बात भी करेंगे। बाद में पीडि़त कृषक लडक़ी, लक्ष्मणदान, लडक़ी का मित्र केसाराम एवं एक अन्य हैदराबाद गए। जहां एक होटल में ठहरे थे। वहां पर पीडि़त को शराब पिलाई गई। लडक़ी और उसके दोस्त केसाराम ने भी शराब पी।शराब के नशे में होने पर लडक़ी ने उसके साथ अपनी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। वीडियो उसके मित्र केसाराम की तरफ से बनाई गई। पीडि़त का आरोप है 5 मार्च तक उसे प्रताडि़त किया जाकर उससे वीडियो का सार्वजनिक करने की धमकी देकर पांच लाख रूपए मांगे जा रहे है। जबकि वह तकरीबन दो लाख रूपए एक महिने में खर्च कर चुका है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि हनी टे्रप का मामला बनता है। इस पर जांच आरंभ की गई है। सभी आरोपी स्थानीय बताए जाते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें