फिर सत्ता में आएंगे, गहलोत सरकार सब वादे भूली : राजे

मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं थीं

फिर सत्ता में आएंगे, गहलोत सरकार सब वादे भूली : राजे

पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के जन्मदिन पर मंगलवार को बूंदी जिले के केशवरायपाटन में उन्हें बधाई देनने जनसैलाब उमड़ा।

जयपुर। पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के जन्मदिन पर मंगलवार को बूंदी जिले के केशवरायपाटन में उन्हें बधाई देनने जनसैलाब उमड़ा। दरअसल राजे अपने जन्मदिन पर यहां जयपुर से सुबह हेलिकॉप्टर से केशव के मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं थीं। इसके बाद यहां उमड़े समर्थकों को उन्हें संबाोधित भी किया। प्रदेशभर से आए लोगों के अलावा भाजपा के 30 से ज्यादा विधायक और एक दर्जन सांसद और प्रदेश के भाजपा के कई बड़े नेता भी उन्हें बधाई देने यहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबांधित करते हुए गहलोत सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता से किए गए सभी वायदों को भूल गई है। दस दिन में कर्जा माफी का वादा अभी भी अधूरा है। पेपर लीक पर कहा कि भर्ती संस्थानों की पारदर्शिता पर दाग लगा दिए गए।

विकास तो हुआ, लेकिन अपराध, महिला अत्याचार, बेरोजगारी चरम पर है। ईआरसीपी प्रोजेक्ट का हमारी सरकार में काम शुरू हुआ था। अब प्रोेजेक्ट 5 हजार मंहगा हो गया। सरकार सोती रही तो और महंगी होगा। 38 हजार से प्रति व्यक्ति 86 हजार कर्ज होने जा रहा है। हमारी सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दी गई है। कहा गहलोत और मुझ में यह अंतर है कि उन्हें वोटों की फ्रिक रहती है, मुझे जनता की। भाजपा के लिए 3 का अंक शुभ होता है। पहले 2003 फिर 2013 और अब 2023 में सरकार बनना तय है। उन्होंने शाम को चंबल नदी 500 फीट लंबी चुनरी ओढ़ाने के साथ तट पर दीपदान और आरती की।

ये चेहरे मौजूद रहे

सांसद रामचरण बोहरा, मनोज राजौरिया, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, कैलाश मेघवाल, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, चन्द्रकांता मेघवाल, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री युनूस खान, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व विधायक ममता शर्मा, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, गोपाल पचेरवाल, पूर्व सांसद रंजना कोली, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक कल्पना देवी, अर्जुनलाल मेघवाल, रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व मंत्री व विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, भाजपा नेता जसवंत सिंह, भंवरलाल बिलाड़ा, रवीन्द्र सिंह भाटी, महिपत सिंह हाड़ा, बाबू सिंह जादौन, सुखदेव सिंह संधु सहित कई सांसद, विधायक, बड़े नेता मौजूद रहे।

Read More बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित

मां ना हारी, ना झुकीं, मैं उन्हीं की बेटी
मां विजयाराजे सिंधिया ने विकट परिस्थितियों में भी न तो हार मानी और ना ही झुकना मंजूर किया। मैं उन्हीं की बेटी हूं। भगवान परीक्षा लेता है। उन्होंने जनसंघ को वाजपेयी-आडवाणी, उपाध्याय, मधोक, मुखर्जी के साथ मिलकर राष्टÑवाद पैदा किया। आज पीएम नरेन्द्र मोदी-अमित शाह ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया।

Read More 2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान

 

Read More जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें