आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। छोटे भाई बहिन से लाभ। मन में शांति रहेगी। संतान व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।

मेष : दिन अच्छा रहेगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। छोटे भाई बहिन से लाभ। मन में शांति रहेगी। संतान व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।

वृष : माता के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता दूर होगी। वाहन सुख में कमी आएगी। यात्रा टालना उचित रहेगा। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। अनायास ही स्वयं को अकेला महसूस करेंगे, मन उदास होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : दिन ठीक है। व्यापार सामान्य रहेगा। धन लाभ की संभावना। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। स्वास्थ ठीक रहेगा। काम में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा की पूर्ति होगी।धन की वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क : मनमाने रवैये के कारण हानि उठानी पड सकती है। कार्य व्यवस्था में सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आलस्य बना रहने से काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित नहीं होने से दुविधा बनी रहेगी। खर्च पर नियंत्रण करें।

सिंह : उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सरकारी काम का उत्तम समय है। शुभ समाचार मिलने से दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय व अन्य कार्य की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद संभव है। पुराना धन प्रयासों से प्राप्त हो जाएगा। मान सम्मान बढेगा।  

कन्या  : दिन उन्नति भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी, इसके लिए दिनचर्या में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

तुला : सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य मं उदासीनता दिखाने से लाभ कम होगा। अधिकारियों से बच कर रहें।  

वृश्चिक : लाभदायक दिन है लेकिन मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।विपरित चल रहे लोग प्रशंसा करेंगे। आकस्मिक विवाद से बचें।घर में उग्रता रहने पर भी सामंजस्य रहेगा।

धनु  : आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होेंगे। सरकार का सहयोग मिलेगा। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।  

मकर : राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे

कुंभ : आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध संतोषप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। दिन को सहनशीलता व समझदारी से व्यतीत करें।  

मीन : आज का दिन उत्तम है। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दिन उत्तम है। आय बढने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News