विधानसभा चुनाव के रूझान में अखिलेश यादव करहल सीट पर आगे

समाजवादी पार्टी ने 107 सीटों पर बढ़त बनायी हुयी है

विधानसभा चुनाव के रूझान में अखिलेश यादव करहल सीट पर आगे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये हो रही मतगणना में अधिकांश मंत्रियों ने बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी करहल सीट पर आगे चल रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये हो रही मतगणना में अधिकांश मंत्रियों ने बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी करहल सीट पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा 11 बजे तक तीन घंटे की मतगणना के बाद 383 सीटों के लिये जारी रुझान के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने 241 सीट पर और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने 107 सीटों पर बढ़त बनायी हुयी है।

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार वहीं अखिलेश ने मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से 13,877 वोट की बढ़त बनायी हुयी है। मंत्री शर्मा ने मथुरा सीट पर पांचवे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रदीप ताथुर से  19,476 वोट से बढ़त बना ली है। भाजपा उम्मीदवार शलभमणि त्रिपाठी पांच हजार वोट से आगे चल रहे हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News