मणिपुर के रुझान में भाजपा की 29 सीटों पर बढ़त

कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

मणिपुर के रुझान में भाजपा की 29 सीटों पर बढ़त

मणिपुर विधानसभा चुनाव की सभी 60 सीटों पर चुनावी रूझान सामने आ चुके है। प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों पर आगे चल रही है।

इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव की सभी 60 सीटों पर चुनावी रूझान सामने आ चुके है। प्रारंभिक रूझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक के रूझान में हेंगांग सीट से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (भाजपा) कांग्रेस शरतचंद्र सिंह से 14914 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर के हेरोक विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के थोकचोक राधेश्याम बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नांबोल में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए लोकेन भाजपा उम्मीदवार बसंत सिंह से पीछे चल रहे हैं। लंगथाबल विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ओ जॉय पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता के श्याम से आगे चल रहे हैं, वहीं वांगोई में कृषि मंत्री ओ लुखोई एनपीपी उम्मीदवार खुराइजम लोकेन सिंह से पीछे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें