गर्लफ्रैंड को वाटसअप मैसेज गुड बाय.. टा ..टा : डेंटल अस्पताल के तकनीशियन ने लगाया फंदा

बिहार से पहुंचे परिजन, शव का कराया पोस्टमार्टम, सुसाइड नोट भी मिला

गर्लफ्रैंड को वाटसअप मैसेज गुड बाय.. टा ..टा : डेंटल अस्पताल के तकनीशियन ने लगाया फंदा

शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 5 में रहने वाले एक डेंटल अस्पताल के एक लैब तकनीशियन ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले रात को उसने अपनी गर्ल फैं्र ड को गुड बाय.. टा.. टा.. लिखा था।

जोधपुर। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 5 में रहने वाले एक डेंटल अस्पताल के एक लैब तकनीशियन ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले रात को उसने अपनी गर्ल फ्रैंड को गुड बाय.. टा.. टा.. लिखा था। मरने से पहले हाथ का डायरी में नोट भी मिला है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। बिहार से परिजन के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया।


कुड़ी पुलिस थाने के सबइंस्पेक्टर अल्ताफ हुसैन ने बताया कि मूलरूप बिहार के मधुबनी हाल कुड़ी सेक्टर 5 आई 16 में किराए पर रहने वाला 26 साल का कृष्ण कुमार उर्फ मोनू पुत्र श्यामसुंदर झा कुड़ी होद के पास में आए एक डेंटल अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत था। 7-8 मार्च की मध्य रात उसने अपने घर पर कमरें में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।


गर्ल फ्रैंड को वाटसअप पर दिया मैसेज:
एसआई अल्ताफ हुसैन के अनुसार उसने मरने से पहले अपनी एक गर्ल फैं्रड को वाटस अप पर मैसेज दिया था। जिसमें गुड बाय.. टा .टा.. लिखा था। मैसेज को पढऩे के बाद लडक़ी ने यह संदेश कृष्ण कुमार के एक दोस्त को भेजा था। मगर उसका दोस्त ऑनलाइन नहीं था। अगले दिन सुबह उसने मैसेज पढ़ा तब सुबह दौडक़र वह कुड़ी वाले मकान पर पहुंचा। तब दरवाजा भीतर से बंद मिला। इस पर छत के रास्ते से जाली से दरवाजे की चिटक नी खोलकर अंदर प्रवेश किया गया। कृष्ण कुमार एक कमरें में फंदे पर लटका दिखा। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।


डायरी में हाथ से भी लिखा.. मर्जी से मर रहा हूं:
एसआई अल्ताफ हुसैन के अनुसार कृष्ण कुमार ने अपनी एक डायरी में हाथ से दो तीन लाइन लिखी थी। जिसमें मर्जी से मरना बताने के साथ किसी का दोष नहीं होना बताया है। बिहार से उसका भाई सोनू कुमार झा जोधपुर पहुंचने पर कार्रवाई कर शव सौंपा गया। 

Read More प्लांटेशन की दीवार चोरी करवाने वालों को बचा रहा वन विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत