भाजपा ने बुलडोजर पर मनाया जीत का जश्न

दो बुलडोजर मंगवाए गए

भाजपा ने बुलडोजर पर मनाया जीत का जश्न

भाजपा की पांच राज्यों में से चार राज्यों में खासकर यूपी में बड़ी जीत का जश्न जयपुर में भाजपा ने मनाया। पार्टी कार्यालय में डीजे बजते रहे। गुलाल उड़ती रही।

जयपुर। भाजपा की पांच राज्यों में से चार राज्यों में खासकर यूपी में बड़ी जीत का जश्न जयपुर में भाजपा ने मनाया। पार्टी कार्यालय में डीजे बजते रहे। गुलाल उड़ती रही। पार्टी कार्यालय पर एक नहीं, बल्कि दो बुलडोजर मंगवाए गए। दोनों पर पहले भाजपा के लोगों ने पार्टी कार्यालय के बाहर सड़क पर जुलूस निकाला। इसके बाद में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आने पर उन्हें बुलडोजर पर लेकर कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला। प्रदेश मंत्री मदन दिलावर, सांसद रामचरण बोहरा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

यह तो पहली झांकी है, अभी राजस्थान बाकी है।
- सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

चार राज्यों की जीत मोदी के प्रति लोगों की अटूट विश्वास की प्रतीक है। यह विकास पर मुहर है।
- गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कामों और संगठन की सफल रणनीति की जीत है।
- राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष


Read More इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 

Post Comment

Comment List

Latest News