आज का राशिफल

क्या कहता है राशिफल

आज का राशिफल

इस साताह आपके विरोधी आप पर हावी रहने का प्रयास करेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। उदासीनता हावी रह सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना बनेगी।

मेष राशि : (21 मार्च से 20 अप्रैल) इस साताह आपके विरोधी आप पर हावी रहने का प्रयास करेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। उदासीनता हावी रह सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना बनेगी।

वृष राशि : स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहें। चिकित्सीय परामर्श जांच में सावधानी रखे। आय-व्यय में संतुलन बनाना मुश्किल होगा। सप्ताहंत में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नए संबंध बनेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। उत्तम योजना व वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि : (21 मई से 20 जून) प्रचलित प्रथाओं और रिवाजों के विरुद्ध आपका कार्य आपको मानसिक परेशानी दे सकता है। बंधुओं रिश्तेदारों में चर्चा का विषय बनेंगे। उधार दिया गया धन वापिस प्राप्त हो सकता है। रोजमर्रा के कार्य आसानी से बना लेंगे। तर्क-वितर्क से बचे। संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। मित्र मंडली में समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि : (21 जून से 20 जुलाई) माता-पिता व परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मान करें। जबरन विवाद न करें। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। परिवार में माहौल तनावपूर्ण रहेगा। नए कार्य प्रारंभ होने में समय लगेगा। नीतिगत निर्णय बहुत सोच विचार कर ले।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह राशि : (21 जुलाई से 20 अगस्त) इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बनाएंगे। योग व ध्यान की ओर अग्रसर हो सकते हैं। रक्तचाप के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। कारोबारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है। लेकिन नौकरी पेशा वर्ग को लाभ प्राप्त होने की संभावना बनेगी।
    कन्या राशि : (21 अगस्त से 20 सितंबर) अब तक लंबित कार्य बनने लगेंगे। सत्संग-प्रवचन आदि में मन लगेगा। दान-पुण्य व पूजा-पाठ में रूचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा भी संभव है। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। उधार दिया गया धन आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है।

Read More आज का 'राशिफल'

 तुला राशि : (21 सितंबर से 20 अक्तूबर) वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अपना नजरिया दूसरों पर न थोपें। आर्थिक तरक्की की संभावना है। अच्छे मौकों का लाभ ले। अधिक सोच-विचार से आप अवसर गंवा सकते हैं। पब्लिक में सोच-समझ कर बोलें। आपकी छवि प्रभावित हो सकती हैं। सप्ताह अच्छा रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

वृश्चिक राशि : (21 अक्टूबर से 20 नवंबर) निरर्थक कार्यों में समय व्यतीत हो जायेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि आप प्रतियोगी हैं तो परीक्षा में सफलता के आसार बनेंगे। परिवार में आपकी वाणी तनाव उत्पन्न कर सकती। शब्दों के चयन में सावधानी बरतें। नई योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक करवा लेंगे।

धनु राशि :  इस सप्ताह परिवार में खुशियों और उत्सव के माहौल को रहेगा। सगाई-विवाह आदि तय होना अथवा पार्टी होना लगभग तय है। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। पुश्तैनी धन व संपत्ति लाभ दे सकती है।

मकर राशि : (21 दिसंबर से 20 जनवरी) कैरियर को लेकर परेशान रह सकते हैं। मनोबल कमजोर न रहने दें। नई योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे। भूमि-भवन, वाहन को क्रय करने का मन बनेगा। आय के नए स्रोत बनाने में सफल रहेंगे। पूर्व में निवेशित धन से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि : (21 जनवरी से 20 फरवरी) आप द्वारा कुछ ऐसे साहसिक निर्णय लिए जा सकते है, जो कि मान-सम्मान व सामाजिक छवि से लाभदायक व सराहनीय साबित होंगे। संतान से संबंध मधुर होंगे। नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव दूर होगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि : (21 फरवरी से 20 मार्च) खर्चा अधिक होने से चिंतित रहेंगे। परिवार में नए सदस्य आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। पदोन्नति होना संभव है, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावनाएं भी पूर्ण हैं। योजना को सफलता पूर्वक पूरा करने से प्रसन्नता मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सात प्रत्याशियों...
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी